फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार हेड कांस्टेबल की मौत

विज्ञापन
फोटो-24-घटना की सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे एसपी जयप्रकाश सिंह। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
उन्नाव। हाईवे पर हुसैन नगर चौराहे के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार हेड कांस्टेबल को टक्कर मारते हुए निकल गया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित क दिया। वह इस समय अचलगंज थाना में पीआरवी 6824 के चालक थे। हादसे के वक्त हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन

महोबा जिले के थाना चरखारी के गांव रोशनपुरा गांव निवासी मुकेश कुमार (47) पुलिस विभाग में मुख्य आरक्षी (हेड कांस्टेबल) थे। इस समय वह डायल 112 की पीआरवी चला रहे थे। पीआरवी हुसैन नगर चौराहे से अचलगंज जाने वाले मार्ग में पेट्रोलिंग में लगी है। शनिवार रात ड्यूटी करके वह रात करीब नौ बजे बाइक से अपने कमरे पर जा रहे थे। लखनऊ-कानपुर-हाईवे पर हुसैन नगर चौराहे के पास, तेज रफ्तार वाहन बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसपी जयप्रकाश सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मुकेश 2011 बैच के सिपाही थे। परिजनों के अनुसार वह दो भाइयों में बड़े थे। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें