फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: किसान ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
फोटो-6- नन्हकू (फाइल फोटो)
विज्ञापन
बीघापुर। बिहार थाना क्षेत्र के भाटनखेड़ा में किसान शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार परिजन घटना की वजह नहीं बता सके हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कुंदनपुर भाटनखेड़ा निवासी अरविंद ने बताया कि चचेरे भाई नन्हकू (55) सब्जी की खेती करते थें। शनिवार सुबह सुबह लगभग 10:30 बजे खेत से सब्जी तोड़कर घर लाए। इसके बाद वह बिहार की राधागंज बाजार में बेचने जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच वह कमरे में गए और काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर बहू निर्मला ने जाकर देखा तो शव फंदे से लटका था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अरविंद ने बताया कि नन्हकू की पत्नी की दो साल पहले मौत हो गई थी। बड़ा बेटा प्रकाश कर्नाटक में प्राइवेट नौकरी करता है। नन्हकू छोटे बेटे आर्यन (16) और बहू के साथ रहता था। घर वाले घटना की वजह नहीं बता सके हैं। पड़ोसियों में चर्चा है कि पारिवारिक बात को लेकर बहू से से विवाद के किसान ने यह कदम उठाया है। थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह गौर ने बताया कि संभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें