फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: भारी वाहनों के हाईवे से लखनऊ जाने पर 24 घंटे प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। भारी वाहनों के हाईवे से लखनऊ जाने पर आज बुधवार की रात 12 बजे से कल बृहस्पतिवार रात 12 बजे तक पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री के लखनऊ दौरे के दौरान जाम की समस्या से निपटने के लिए भारी वाहनों पर प्रतिबंधित किया गया है। हाईवे के डायवर्जन प्वाइंट पुरवा मोड़ पर जाम न लगे इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को लखनऊ के दौरे पर हैं। वह कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। लखनऊ में जाम न लगे इसके लिए पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों ने भारी वाहनों के लखनऊ-कानपुर हाईवे के रास्ते लखनऊ में प्रवेश को पूरी तरह प्रतिबंधित किया है। यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि भारी वाहनों के लिए 24 दिसंबर बुधवार रात 12 बजे से 25 दिसंबर रात 12 बजे तक पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। बताया कि भारी वाहन हाईवे के दही चौकी तिराहा से पुरवा-मौरावां-मोहन लालगंज होते हुए लखनऊ जा सकेंगे। इस डायवर्जन प्वाइंट पर जाम न लगे इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें