फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: उत्तर-पश्चिमी हवा ने बढ़ाई ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। हवाओं के रुख बदलने से मौसम विशेषज्ञ ने ठंड बढ़ाने की संभावना जताई है। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में तीन और न्यूनतम में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई और शुक्रवार सुबह हल्का कोहरा भी रहा। आने वाले दिनों में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना होगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को हवा की औसत गति 2.4 किमी प्रति घंटा रही। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री से घटकर कर शुक्रवार को 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से घटकर 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा चलने ठंड में इजाफा हुआ। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों में नमी के कारण धुंध और बादलों की आवाजाही हो सकती है।
उत्तर पश्चिमी हवाएं की फिर से निरंतरता बन रही है। इसके चलते अब रात-दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है। इसके असर से आने वाले दिनों में कोहरा और कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें