फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वाहन की टक्कर से खंती में गई बाइक, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर भिनकीपुर गांव के पास शनिवार रात 11 बजे वाहन की टक्कर से बाइक खंती में गिर गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया। तीसरे युवक की हालत गंभीर है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

माखी थाना के मझखोरिया गांव निवासी सूरज (18) पुत्र सुशील कुमार गांव के ही संदीप कुमार(22) पुत्र दयाशंकर और कानपुर के झकरकटी निवासी अजय कुमार (20)के साथ अटवा गांव शादी समारोह में बाइक से जा रहे थे। घायल अजय कुमार ने बताया कि हरदोई-उन्नाव मार्ग पर भिनकीपुर गांव के पास वाहन की टक्कर से बाइक अनियंत्रित होने से सड़क किनारे खंती में चली गई। घटना में तीनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टर ने सूरज कुमार और संदीप को मृत घोषित कर दिया है। अजय का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें