फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accident: डंपर की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत, मौसेरा भाई गंभीर

Sat, 29 Nov 2025 11:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव जिले में हुए सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की जान चली गई। जबकि मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
रिंकू की फाइल फोटो व गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर ट्रक को ओवरटेक करते समय पीछे चल रहा डंपर बाइक सवार युवक, रिश्ते के चाचा और मौसेरे भाई को टक्कर मारते हुए निकल गया। सूचना के 40 मिनट बाद भी एंबुलेंस जिला अस्पताल से सात किमी की दूर नहीं पहुंच सकी। पुलिस ने एक घायल को पीआरवी से और दो को लोडर से जिला अस्पताल भेजा। वहां चाचा-भतीजे को मृत घोषित कर दिया गया। एक को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। बाइक चालक हेलमेट लगाए था। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


मोहल्ला शिवनगर निवासी रिंकू (30), पारिवारिक रिश्ते के चाचा नीरज (35) और मौसेरे भाई चंदन (30) का साथ शहद निकालने का काम करते थे। नीरज के पिता पुत्तीलाल ने बताया कि शनिवार दोपहर तीनों लखनऊ की सीमा पर स्थित बनी में एक होटल के पास मधुमक्खी के छत्ते से शहद निकालने के लिए गए थे। लौटते समय रात करीब 8:30 बजे दही थाना के मुर्तजा नगर नहर पुल के पास ट्रक को ओवरटेक कर रहे थे लेकिन आगे रास्ता न मिलने से जैसे ही बाइक धीमी की तेज रफ्तार डंपर बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। पीछे के पहिये की चपेट में आकर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने पुलिस व 108 नंबर पर एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों को रेस्क्यू किया। करीब 40 मिनट बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंच सकी। तीनों की हालत गंभीर देखते हुए दही थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने एक घायल को पीआरवी (जीप) से और लोडर से दो को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में रिंकू और नीरज को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चंदन को गंभीर हालत में कानपुर हैलट रेफर कर दिया, हालांकि परिजन शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया और करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने वाहनों को निकलवा कर यातायात सामान्य कराया। दही थाना प्रभारी ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। सीसी टीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की जा रही हैं।
विज्ञापन


परिजन बेहाल
हादसे की सूचना मिलते ही, तीनों के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और जैसे ही दो की मौत की जानकारी हुई रो-रोकर बेहाल हो गए। रिंकू की मां किरन, पत्नी अंजली और दो छोटे बच्चे बेहाल हो गए। किरन ने बताया कि नरीज भी उनके पड़ोस में ही रहता था उसकी पत्नी और मां की मौत हो चुकी है। दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें