फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सलोनी, साक्षी, शुभी और अंजली की रंगोली मनमोहक

विज्ञापन
फोटो-14-नाटक प्रस्तुत करती कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हिलौली की छात्राएं। स्रोत:​ ​​
विज्ञापन
मौरावां। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हिलौली में मिशन शक्ति के तहत बुधवार को छात्रा का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर छात्रा सलोनी, साक्षी, शुभी, अंजली की बनाई गई रंगोली को सराहा गया।
विज्ञापन

एसडीएम पुरवा प्रमेश कुमार श्रीवास्तव व बीईओ हिलौली सुरेश कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूर्णिमा, गौरी, लवी, दीपांजलि व काव्या ने स्वागत गीत व नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके बाद मीना पावर एंजल बनी कक्षा आठ की छात्रा चाहत ने केक काटा। एसडीएम ने छात्राओं से शिक्षा संबंधी बिंदुओं पर संवाद किया। दहेज प्रथा नाटक में अभिनय करने वाली हिमांशी, सौम्या, शिवांगी, अवनी, मान्या व संध्या के नाटक पर प्रतिभाग करने वाली बच्चियों की सराहना की गई।
एसडीएम ने विद्यालय परिसर में बने छात्रावास का निरीक्षण किया। वार्डन सुरभि सिंह, शिक्षक डीके मिश्रा, आत्माराम, सुप्रिया पांडेय, ज्योति चौधरी, प्रीती यादव, सुनीता मौर्या व सविता देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

इनसेट...
पांच छात्राओं के मनाए गए जन्मदिन



गंजमुरादाबाद। क्षेत्र के ग्राम बल्लापुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में पांच छात्राओं के जन्मदिन मनाए। प्रभारी शिक्षक इंद्र पाल ने मान्या सिंह, मोनिका, शिवानी, रोली और कंचन का जन्मदिन केक काटकर मनवाया। अनीता, रानी, रामेश्वरी, जूली, प्रज्ञा, अंशिका, शशी ने कविता प्रस्तुत की। जन्मदिन मनाने वाली छात्राओं को उपहार दिए गए। इस मौके पर नीलकमल, आशुतोष शुक्ला, शारदेंदु चौहान और अनूप कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें