फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 2031 में शहर हो जाएगा दोगुना, सात लाख लोगों के लिए जुटाएंगे सुविधाएं

विज्ञापन
फोटो नंबर-5-उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार किए गए मास्टर प्लान का नक्शा। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण (यूएसडीए) के मास्टर प्लान-2031 को उत्तर प्रदेश आवास समिति ने मंजूरी दे दी है। इसमें शहर का आकार 21.50 वर्ग मीटर से बढ़कर करीब 50 वर्ग किलोमीटर हो जाएगा। इसमें करीब सात लाख आबादी के लिए सुविधाएं जुटाई जाएंगी।
विज्ञापन

यूएसडीए बोर्ड की बैठक में मंजूरी के बाद प्रदेश आवास समिति ने भी उन्नाव शहर के विकास को लेकर प्राधिकरण के मास्टर प्लान 2031 को हरी झंडी दे दी है। शहर में विकास प्राधिकरण का गठन 1988 में हुआ था। तब मास्टर प्लान लागू हुआ था।
2001 में नया मास्टर प्लान बना लेकिन उसमें तमाम आपत्तियों के चलते लंबे समय तक प्लान प्राधिकरण और आवास समिति के बीच अटका रहा और स्वीकृति नहीं मिल पाई। यूएसडीए के उपाध्यक्ष व डीएम गौरांग राठी ने मास्टर प्लान तैयार करने पर लगातार समीक्षा करते हुए आपत्तियों का निस्तारण व जरूरी सुधार कराए।
विज्ञापन

इसके बाद लखनऊ में हुई प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में मंजूरी के बाद इसे लखनऊ में आवास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रस्तुत किया गया और आवास समिति ने स्वीकृति देते हुए, नगर एवं शहरी नियोजन समिति ने मास्टर प्लान को उत्तर प्रदेश शासन को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें