फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कानपुर-लखनऊ हाईवे पर 130 करोड़ से बनेंगे पुल और फुट ओवरब्रिज

विज्ञापन
हाईवे का दही-पुरवा तिराहा जहां पर प्रस्तावित है ओवरब्रिज। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर हादसे और जाम की समस्या हल करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) पांच ब्लैक स्पॉट (दुर्घटना व जाम बहुल स्थान) खत्म करेगा। इसके लिए तीन पुल, एक फुट ओवरब्रिज और दो स्थानों पर सर्विस रोड बनाई जाएंगी। एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार अक्तूबर में कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यातायात शुरू हो जाएगा। इसके बाद हाईवे (एनएच 27) पर काम शुरू कराया जाएगा। इससे यातायात बाधित नहीं होगा।
विज्ञापन




कानपुर-लखनऊ हाईवे की जाजमऊ से लखनऊ सीमा तक जिले में 82 किलोमीटर लंबाई है। इस पर अक्सर जाम और हादसे होते हैं। पांच ऐसे दुर्घटना बहुल स्थान चिह्नित हैं जहां औसतन हर रोज कोई न कोई हादसा होता है। डीएम गौरांग राठी के निर्देश पर एनएचएआई को कार्ययोजना बनाने और सुधार के निर्देश दिए थे। हाईवे पर पांच स्थानों परपुल, फुट ओवर ब्रिज, सर्विस रोड की आवश्यकता सामने आई थी। एनएचएआई ने इन पांचों स्थानों पर कराए जाने वाले कार्यों के 130 करोड़ रुपये की डीपीआर केंद्रीय कार्यालय को भेजी थी, इसे मंजूरी मिल गई है।
एनएचएआई के इंजीनियर अभय कुमार ने बताया कि अक्तूबर में कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे यातायात चालू होने की उम्मीद है। तब तक बारिश भी खत्म हो जाएगी। एक्सप्रेसवे शुरू होने से हाईवे पर यातायात का दबाव कम होगा और जाम की समस्या नहीं होगी। इससे काम करने में भी दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन


यहां बनेंगे पुल और सर्विस रोड
-उन्नाव-पुरवा मार्ग से जोड़ने वाले दही चौकी तिराहा पर पुल का निर्माण होगा। पुरवा मोड़ पर अंडरपास बनाकर पुरवा, मौरावां से मोहनलालगंज के रास्ते लखनऊ जाने-आने वाले वाहन इसी अंडर पास से निकलेंगे और कानपुर व लखनऊ की ओर जाने वाहन सीधे पुल से निकल जाएंगे।

-नवाबगंज कस्बा में हाईवे पर तिराहा पर पुल बनाएगा। यहां नवाबगंज कस्बा मार्ग के अलावा ब्लाक कार्यालय और पीएचसी, हाईवे से सटी होने से हादसे होते हैं। पुल बनने से यातायात सुरक्षित और सुगम होगा।



-आशा खेड़ा में अक्सर हादसे होते हैं। एनएचएआई यहां, हाईवे के दोनों तरफ सर्विस रोड बनाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले वाहन सवार सीधे हाईवे पहुंचने के बजाए सर्विस रोड से जाएंगे तो हादसे नहीं होंगे।
-चमरौली चौराहा दुर्घटना बाहुल्य स्थान है यहां एनएचएआई एक फुट ओवर ब्रिज बनाएगा। हाईवे के दोनों तरफ सर्विस रोड भी बनाए जाएंगी। दोनों तरफ के गांवों के लोग सड़क पार करने के बजाए फुट ओवर ब्रिज से सुरक्षित आवागमन कर सकेंगे।



-कानपुर की तरफ त्रिभुवन खेड़ा चौराहा के पास भी फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इससे रायबरेली, गंगा बैराज कानपुर मार्ग से आवागमन करने वाले वाहन दुर्घटनाग्रस्त नहीं होंगे।



वर्जन...

हाईवे पर हादसे रोकने के लिए ब्रिज, फुट ओवर ब्रिज और सर्विस रोड बनाने को स्वीकृति मिली है। कुल 130 करोड़ रुपये से खर्च होंगे। कुछ औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जा रही हैं। इसके बाद बजट जारी हो जाएगा और काम शुरू होंगे। कर्नल शरद चंद्र सिंह, पीडी एनएचएआई
विज्ञापन


सड़क हादसों पर नजर
वर्ष हादसे मौत घायल

2020 634 475 424

2021 844 515 568

2022 875 510 557

2023 868 478 721

2024 919 537 772

2025 704 420 557

नोट- 2025 के आंकड़े 31 अगस्त तक के हैं।

हाईवे का दही-पुरवा तिराहा जहां पर प्रस्तावित है ओवरब्रिज। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें