फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: फंदे से लटका मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। अनंतखेड़ा गांव में सोमवार को सुबह पांच बजे किसान का शव कमरे की छत में लगे कुंडे से लटका मिला। पुलिस की जांच में परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन


माखी थाना क्षेत्र के अनंतखेड़ा गांव निवासी अंकित ने बताया कि पिता सुरेश कुमार (50) खेती के साथ स्क्रीन प्रिंटिंग का काम करते थे। घर में मां सुनीता और छोटा भाई अर्पित हैं। वह कानपुर की फैक्टरी में नौकरी करता है। अंकित के मुताबिक रात में पिता ने घर के बाहर की ओर बने कमरे में फंदा लगा लिया। मां और भाई छत पर लेटे थे। खटपट की आवाज सुनकर मां और भाई आए तब पता चला।
बेटे के मुताबिक, घर में कोई विवाद नहीं हुआ। पिता शराब के लती थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन





पारिवारिक कलह में किसान ने दी जान

संवाद न्यूज एजेंसी
असोहा। जंगलीखेड़ा गांव में किसान का शव घर से 200 मीटर दूर गोड़े में दुपट्टे के फंदे से शव लटका मिला। पुलिस ने जांच की तो पारिवारिक कलह की बात सामने आई।

थाना क्षेत्र के जंगलीखेड़ा गांव निवासी कमलेश (50) खेती कर परिवार पालते थे। रविवार देर शाम कमलेश का शव घर से 200 मीटर दूर गोड़े में लटका देख बेटा श्यामू चीख पड़ा। पुलिस ने जांच की तो पारिवारिक कलह की बात सामने आई। पति की मौत से पत्नी शांति और अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष निलिखेश कुमार ने बताया कि बताया शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें