-बाढ़ से कटा गढ़ेवा-सिकठियापुर के बीच गंगा नदी पुल का पहुंच मार्ग। संवाद
उन्नाव। गढ़ेवा-सिकठियापुरवा मार्ग का पुल बंद होने से बीघापुर तहसील के तीन ब्लॉकों की करीब डेढ़ लाख आबादी की मुश्किलें बढ़ गईं हैं।
अब तक पुल के रास्ते 40 किलोमीटर सफर कर कानपुर रामादेवी पहुंचने वाले लोगों को बक्सर पुल से फतेहपुर के दूधी कगार का 60 किमी या अचलगंज होकर जाजमऊ पुल से 65 किलोमीटर सफर करके कानपुर पहुंचना होगा। इससे कानपुर की दूरी तकरीबन 25 किमी. बढ़ गई है।
मालूम हो कि गढ़ेवा-सिकठिया पुरवा मार्ग से जिले के बीघापुर, सिकंदरपुर कर्ण और सुमेरपुर ब्लाक करीब डेढ़ लाख आबादी के लिए कानपुर और फतेहपुर पहुंचना आसान था।
इस रास्ते से लोग प्रयागराज हाईवे पर सिठियापुरवा होते हुए कानपुर रामादेवी और चकरपुर मंडी में सब्जी, दूध व अन्य उपज बेचने जा रहे थे लेकिन पुल का वैकल्पिक रास्ता भी कट जाने से अब केवल बक्सर गंगा पुल और जाजमऊ पुल ही विकल्प है।
राजाराम, शिवकुमार, देवेश, त्रिभुवन आदि ने बताया कि अब 20 किलोमीटर चलकर पहले बक्सर घाट गंगा पुल से फिर 10 किमी चलकर दूधीकागर से प्रयागराज हाईवे पहुंचना होगा इसके बाद इसके बाद तीस किमी सफर करके रामदेवी पहुंच सकेंगे।
दूसरे विकल्प के रूप में लखनऊ-कानपुर हाईवे का जाजमऊ पुल हो। इसके लिए 30 किमी सफर करके पहले आजाद मार्ग चौराहा होते हुए जाजमऊ पुल से रामादेवी पहुंचने के लिए 65 किमी सफर करना होगा।
-बाढ़ से कटा गढ़ेवा-सिकठियापुर के बीच गंगा नदी पुल का पहुंच मार्ग। संवाद