फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बीएएमएस की डिग्री दिलाने के नाम पर युवक से ठगे 10 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएएमएस) की डिग्री दिलाने के नाम पर युवक से 10 लाख रुपये ठग लिए। इतना ही नहीं उसे फर्जी मार्कशीट भी थमा दी। पता चलने पर पीड़ित ने डॉक्टर सहित दो पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के मोतीनगर यूडीए कॉलोनी निवासी जागेलाल ने बताया कि वर्ष 2022 में पत्नी का इलाज कराने अकरमपुर स्थित डॉ. अमित सिंह के आयुर्वेदिक क्लीनिक जाते थे। जान-पहचान बढ़ने पर डॉ. अमित ने बेटे भावेश की पढ़ाई की जानकारी ली तो बेटे को लखनऊ में नीट की तैयारी करने की जानकारी दी। इस पर अमित ने कहा कि नीट में क्यों पड़े हो, बेटे को बीएमएस करवा दो।

बताया कि औरैया के फफूंद थाना के दहशरा निवासी निर्मल कुमार दुबे परिचित हैं, वह आसानी से करवा देंगे। 17 जुलाई 2022 को उनसे मिलने बुलाया। पहुंचने पर डॉ. अमित के पास बैठे मिले। बताया कि उनकी पहुंच ऊपर तक है। यह काम 12 लाख में होता है, लेकिन आप डॉक्टर साहब के परिचित हैं, इसलिए 10 लाख लगेंगे। बात होने पर एक सप्ताह बाद दोनों घर आए और बेटे के कागज और 2.50 लाख रुपये ले लिए। शेष रुपये बाद में देने को कहा।
विज्ञापन

29 सितंबर 2022 और 20 फरवरी 2023 सहित अन्य तिथियों में पूरे 10 लाख रुपये निर्मल कुमार दुबे के खाते में आरटीजीएस करा दिए। समय बीतने पर डिग्री की सही बात न कर गोलमोल जवाब देते थे। बाद में बेटे के नाम की पतंजलि विश्वविद्यालय और सीएसजेएम यूनिवर्सिटी कानपुर का अंकपत्र थमा दिया। बाद में पता चला कि यह सब फर्जी हैं।
इस पर उन लोगों से कानूनी कार्रवाई के लिए कहा तो पूरे रुपये कुछ दिन बाद वापस करने की बात कही। निर्मल कुमार दुबे ने ढाई-ढाई लाख रुपये के तीन चेक साल 2024 में अलग-अलग तिथियों की दिए। शेष रकम खाते में भेजने के लिए कहा। चेक जब खाते में लगाए तो बाउंस हो गए।
विज्ञापन

कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि पीड़ित ने अब तहरीर दी है। डॉक्टर सहित दो पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें