फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: औरास में बिजली संकट, मात्र 14 घंटे ही मिल पा रही आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। नगर पंचायत औरास व ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। हाजीपुर गोसा बिजली उपकेंद्र से निर्धारित रोस्टर के बावजूद 24 घंटे में 14 घंटे से अधिक बिजली गुल रहती है, जिससे दो लाख आबादी प्रभावित है। 33 केवी लाइन में फाल्ट के नाम पर पूरी रात बिजली बंद रखी जाती है, जिससे लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन




परौरी, जमाल नगर, हाथीखेड़ा और औरास फीडरों से बिजली आपूर्ति बाधित है। कस्बे में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली देने का रोस्टर है, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। औरास में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बैंक और लोकवाणी केंद्र जैसे जरूरी संस्थान भी अघोषित कटौती से प्रभावित हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि रात-दिन कभी भी बिजली कट जाती है, जिससे कामकाज ठप हो जाते हैं। हाल ही में हुई बारिश से बढ़ी उमस ने भी लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है।

कमला शंकर गुप्ता, रामजी, उमेश यादव, अनुज मिश्रा, रमाकांत, अजय दीक्षित और आनंद रावत ने कहा कि बिजली कटौती के कारण उनके दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। रात में बिजली गुल होने से नींद पूरी नहीं हो पाती। दिन में भी अचानक कटौती से जरूरी काम रुक जाते हैं।
विज्ञापन


बिजली निगम के उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र राजपूत ने बताया कि 33 केवी और लोकल लाइनों में फाल्ट होने के कारण आपूर्ति बाधित होती है। उन्होंने दावा किया कि शेष समय में क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा रही है। हालांकि, उपभोक्ताओं का अनुभव इस दावे से अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें