फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कर्तव्य के प्रति निष्ठावान रहने की सीख देती है गीता

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटामुजावर। रसूलपुर रूरी स्थित श्री विश्वंभर दयालु त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय में शोधात्मक संगोष्ठी आयोजित हुई। वक्ताओं ने श्रीमद्भगवद्गीता के कर्मयोग और उसकी प्रासंगिकता पर विचार रखे। विधायक ने कहा कि गीता युवाओं को कर्तव्य के प्रति निष्ठावान रहने की सीख देती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्रीकांत कटियार, विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. आरके द्विवेदी और प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत दुबे ने मां शारदे एवं भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। विधायक श्रीकांत कटियार ने बताया कि गीता भारतीय ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है। इसका संदेश मनुष्य को कर्तव्य, संयम, आत्मविश्वास और नैतिकता का मार्ग दिखाता है। गीता का कर्मयोग केवल आध्यात्मिक संदेश नहीं, बल्कि जीवन और कार्यक्षेत्र में सफलता का व्यावहारिक दर्शन है। युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ना चाहिए।



डॉ. आरके द्विवेदी ने गीता के शोधात्मक अध्ययन तथा भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया। इसके बाद एनएसएस स्वयंसेवकों ने ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। रैली में ‘नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो’ और ‘नशामुक्त युवा-विकसित भारत’ जैसे संदेश दिए गए। अनिल कुमार गुप्ता, उमेश चंद्र, दीक्षित, अमित कुमार, डॉ. प्रिया वर्मा, डॉ. रजनी द्विवेदी, डॉ. नलिन कुमार सिंह, डॉ. नवनीत कौर व डॉ. अरविंद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें