शुक्लागंज। सरैया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में चार माह पहले आरओबी निर्माण कार्य के चलते पिलर के एक हिस्से में प्लास्टर रोकने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की ओर से स्कूल की छत पर शटरिंग लगाई गई थी। रविवार को शटरिंग हटाते ही स्कूल के किचन की छत टूट गई और उसमें बड़ा छेद हो गया। स्कूल के अन्य कमरों की दीवारों और छतों में दरारें आ गईं है।
फरवरी माह में सेतु निगम की ओर से सरैया प्राथमिक स्कूल में शटरिंग लगाने का कार्य किया गया था। स्कूल की छत मजबूत न होने के बावजूद सेतु निगम के ठेकेदार की ओर से शटरिंग लगाई गईं। उस वक्त स्कूल की प्रधानाचार्य मंजू लता ने इसका विरोध कर बीएसए कार्यालय में शिकायत भी की थी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। गनीमत रही कि छुट्टी के दिनों में रविवार को शटरिंग हटाई गईं तो किचन की छत टूटने के अतिरिक्त कक्षा कक्ष और आंगनबाड़ी कक्ष की छत व दीवारों में दरारें आ गईं है। भारी प्लास्टर गिरने के कारण स्कूल का मेन गेट भी टूट गया है। वहीं. बीएसए शैलेश पांडेय ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है जिसे दिखवाया जाएगा।