फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पुष्टाहार निर्माण से आरती बनीं आत्मनिर्भर, 12 महिलाओं को भी जोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मौरावां। ब्लॉक हिलौली में काजल स्वयं सहायता समूह से जुड़ी आरती वर्मा पुष्टाहार निर्माण कर रही हैं। वह अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ 12 अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बना रही हैं।
विज्ञापन

आरती ने बताया कि उन्होंने 12 महिलाओं की एक टीम बनाई है। यह टीम दलिया और चना दाल सहित अन्य पुष्टाहार सामग्री तैयार करती है। इस पुष्टाहार की सप्लाई बिछिया, पुरवा व असोहा ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्रों में की जाती है। पुष्टाहार निर्माण इकाई का संचालन तीन शिफ्टों में होता है। इससे आरती को प्रतिमाह आठ से दस हजार रुपये की कमाई होती है। वहीं, अन्य महिलाओं को भी पांच से छह हजार रुपये मिल रहे हैं। आरती के अनुसार, इस पहल से उनकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें