फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बाइक की टक्कर से सड़क पर गिरी मां की मौत, बेटा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मौरावां (उन्नाव)। मौरावां-मोहनलालगंज मार्ग पर रसूलपुर गांव के मोड़ के पास ओवरटेक कर रहे बाइक सवार ने दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। इससे सड़क पर गिरकर मां-बेटा घायल हो गए। इस हादसे में मां की मौत हो गई जबकि बेटे की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


मौरावां थाना के गांव चंदनखेड़ा निवासी चंद्रकली (65) पत्नी गंगाप्रसाद बुधवार को छोटे बेटे सुरेश कुमार के साथ बाइक से मौरावां बाजार जा रही थीं। मौरावां-मोहनलालगंज मार्ग पर रसूलपुर गांव के मोड़ के पास दूसरी बाइक सवार युवक उनकी बाइक को ओवरटेक करने लगा। ओवरटेक में बाइक में धक्का लगने से मां-बेटा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में चोट लगने से चंद्रकली बेहोश हो गईं। सीएचसी ले जाने पर डॉक्टर ने दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया।
जिला अस्पताल में चंद्रकली को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मां की मौत से तीन बेटे, राकेश, सुरेंद्र और सुरेश बेहाल हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। उधर, दूसरी बाइक पर सवार युवक हादसे के बाद भाग गया। थानाध्यक्ष कुंवरबहादुर सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में अभी नहीं आया है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें