फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड जोन में लॉकडाउन के उल्लंघन पर होगी जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के रेड जोन एरिया के 8 वार्डों में लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे लोगों को पुलिस अब जेल भेजेगी। लगातार चेतावनी के बाद भी मनमानी करने वाले लोगों को पुलिस ने चिह्नित करना शुरू कर दिया है। एसपी ने सीओ व सदर कोतवाल को निर्देश जारी किए हैं कि दिन में 3-4 बार रेड जोन एरिया में गश्त कर माइक से अनाउंसमेंट कर लोगों से घरों में रहने की अपील की जाए। इसके बाद भी कोई बेवजह घूमते मिला तो रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजें।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला शेखवाड़ा में 16 अप्रैल को कोरोना संक्रमित मिलने के बाद एक किमी के एरिया को रेड जोन बनाया गया था। 8 वार्डों की 30-35 हजार की आबादी पर आवाजाही में रोक लगाई गई है। इसके बाद भी लोगों की चहलकदमी कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को मोहल्लों के लोगों ने घरों से बाहर निकलकर खूब मनमानी की। जानकारी मिलते ही एसपी विक्रांतवीर ने सीओ सिटी यादवेंद्र यादव व सदर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र को रेड जोन एरिया में गश्त बढ़ाने और माइक के जरिये मोहल्लों में भ्रमण कर लोगों को कड़ी चेतावनी देने के निर्देश दिए। सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। कहा कि ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर ऐसे लोगों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें