फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदारी की होड़ में सोशल डिस्टेंसिंग भूले लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कोरोना से बचाव का सोशल डिस्टेंसिंग ही उपाय है। इसका पालन कराने के लिए एक तरफ अधिकारी से लेकर पुलिस जवान तक शहर में जगह जगह बैरियर लगाकर लोगों को रोक रहे हैं वहीं मोहल्लों में सोशल डिस्टेंसिंग को लोग नजरंदाज किए हैं। मंगलवार को मंडी परिषद में सब्जी खरीदने वालों की भीड़ और शहर के कई मोहल्लों का नजारा कुछ ऐसा रहा। लोग महामारी से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग को नजरंदाज किए नजर आए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह शहर हाईवे स्थित मंडी परिषद में सब्जी खरीदने के लिए लगी भीड़ में कोरोना की दहशत और सोशल डिस्टेंसिंग नजर नहीं आई। लोग सब्जी खरीदने के लिए एक दूसरे से धक्कामुक्की तक करते नजर आए। हालांकि, यहां पुलिस भी तैनात रही। लेकिन भीड़ के आगे पुलिस कर्मी भी बेबस नजर आए। कुछ ऐसा ही नजारा शहर को मोहल्ला ईदगाह कालोनी सहित अन्य घनी आबादी वाले मोहल्लों में भी दिखा। लोग घरों के बाहर बैठकी करते दिखे। तमाम लोग बिना मास्क के ही नजर आए।
संक्रामक रोग प्रभारी डा. आरएस मिश्रा ने बताया कि जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव का एक मात्र उपाय सोशल डिस्टेंसिंग ही है। सभी लोग इसका ध्यान रखें और कड़ाई से पालन करें।
विज्ञापन

शहर में हॉटस्पॉट क्षेत्र में आवाजाही रोकने के लिए पुलिस को बैरियर पर लोगों को रोकने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। गांधी नगर तिराहा से शहर की ओर आने वाले वाहनों को लोकनगर मार्ग की ओर मोड़ा गया। वहीं लखनऊ कानपुर हाईवे बाइपास तिराहा की ओर से आने वाले वाहनों को हरदोई पुल से सिविल लाइंस कब्बाखेड़ा होते हुए छोटा चौराहा से निकाला गया। एएसपी वीके पांडेय ने शहर के मुख्य मार्ग व हॉट स्पाट क्षेत्र में लगाए गए बैरियर व बैरिकेडिंग का निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों को लॉकडाउन का हर हाल में पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें