फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत

विज्ञापन
घटना के बाद सड़क पर पड़ी बाइक और मौके पर लगी भीड़ व पुलिस। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के बिठूर मार्ग पर पावा गांव के पास बोलेरो ने एक बाइक सवार मजदूर को टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर की मौके पर मौत हो गई। हादसे के वक्त बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के भदेवना के मजरा बदनाखेड़ा निवासी रामरतन (26) लुधियाना में मजदूरी करता था। दो माह पूर्व वह गांव आया था। गुरुवार शाम छह बजे वह बाइक से ईधनीमऊ अपने मामा के यहां जा रहा था।
बिठूर-चकलवंशी मार्ग पर पावा के पास वह एक ट्रक को ओवरटेक करने लगा। इस दौरान कानपुर नंबर की एक बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में सड़क पर गिरकर रामरतन का पेट फट गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी राम आसरे चौधरी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से युवक घायल
चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के कस्बा रसूलाबाद के अशोक नगर निवासी अशोक भतीजे की बरात की निकासी करा रहे थे। इस दौरान एक बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मियागंज सीएचसी पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें