फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कानपुर और उन्नाव में दहाड़े सतीश मिश्रा, बोले- भाजपा व सपा पर विश्वास न करें

Sat, 04 Dec 2021 12:53 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने कानपुर और उन्नाव में हुंकार भरते हुए कहा कि भाजपा सरकार में हत्या, लूट, बलात्कार व फर्जी एनकाउंटर बढ़े हैं। तीन काले कानून लाने पर किसानों ने इसका विरोध किया। विरोध में ही 700 से अधिक किसान शहीद हो गए।
विज्ञापन
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कामयाबी के लिए कस्बे के बेला रोड स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने कहा है कि भाजपा और समाजवादी पार्टी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। सपा शासनकाल में गुंडों-माफियाओं का राज था, व्यापारी और आम आदमी अपने को सुरक्षित नहीं समझता था। वही हाल अब भाजपा कार्यकाल में भी है।
विज्ञापन


भाजपा सरकार में बड़ा अपराध
लूट, हत्या व दुष्कर्म जैसे मामले लगातार बढ़ रहे हैं। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। बसपा के राज्यसभा सदस्य सतीशचंद्र मिश्र शुक्रवार को कस्बे के एक निजी गेस्ट हाउस में पार्टी की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के कार्यकाल में गुंडा माफिया सलाखों के पीछे थे। व्यापारी और महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे थे। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने किसानों और बेरोजगारों को ठगने का कार्य किया है।

भाजपा ने थक हारकर नए कृषि कानून वापस लिए
कृषि कानून संशोधन को लेकर लगभग एक साल तक किसान धरना प्रदर्शन करते रहे। इसी दौरान कई किसानों की जान भी गई है। भाजपा के चुनावी रणनीतिकारों ने थक हारकर नए कृषि कानून को वापस ले लिया है। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा प्रदेश की सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी। पूर्व नगर विकास मंत्री नकुल दुबे,  मधू गौतम, देवी प्रसाद तिवारी, रमाशकर मिश्रा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद होर्डिंग लूटने की आपाधापी
राज्यसभा सांसद सतीश मिश्रा के जाते ही कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं में होर्डिग लूटने की होड़ मच गई। जिससे काफी देर तक मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा। एक कार्यकर्ता जल्दबाजी में खंबे से नीचे आ गिरा, जिससे वह मामूली चुटहिल भी हो गया।

भाजपा सरकार में ब्राह्मणों पर हुआ हत्याचार
चौबेपुर ब्राह्मण मतदाताओं को अपनी ओर लुभाने के लिए बिकरू कांड में ब्राह्मणों के ऊपर हुई कार्रवाही में उनकी दुखती रगों को भी कुरेदने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि मात्र  2 दिन की ब्याहता खुशी दुबे को जेल भिजवाने का क्या अर्थ है, इतनी बड़ी घटना में वह शामिल कैसे हो सकती है। उसे इसलिए जेल भेजा गया कि वह ब्राह्मण समुदाय से जुड़ी थी।
 
विज्ञापन

उन्नाव के हसनगंज में मोहान बांगरमऊ रोड पर चौगड़ाखेड़ा के पास स्थित एक मैरिज लॉन में कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा और सपा एक ही सिक्के के पहलू है। इनकी बातों पर कभी भरोसा नहीं करना। 

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में हत्या, लूट, बलात्कार व फर्जी एनकाउंटर बढ़े हैं। तीन काले कानून लाने पर किसानों ने इसका विरोध किया। विरोध में ही 700 से अधिक किसान शहीद हो गए। चुनाव नजदीक आते ही वोट बैंक को देखते हुए काले कानून को वापस लेने का निर्णय ले लिया।

सपा सरकार में भी गुंडों की सरकार थी। बसपा सरकार में हर जाति व धर्म को प्रतिनिधित्व मिला था। सभी को सम्मान भी मिलता था। दावा किया कि बसपा सरकार में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज खोले गए थे।

गांवों का समग्र विकास कराया गया था। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री नकुल दुबे, लखनऊ मंडल सेक्टर संयोजक अनीस मंसूरी, जिलाध्यक्ष मिथिलेश पंकज, मोहान विधानसभा प्रत्याशी विनय चौधरी, सतेंद्र, बाबूलाल व आलोक जयसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें