वकील की हत्या कर शव फेंके जाने का मामला
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में दो दिन पहले मौरावां क्षेत्र के तिसंधा गांव के मोड़ पर खेत में मिले शव की पहचान लखनऊ निवासी वकील नितिन तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों के शक के आधार पर दो आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने ताने देने पर वकील का सिर कई दीवार में मारा और गमछे से गला घोंटकर हत्या करके शव फेंकने की बात स्वीकार की है।
कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। कालूखेड़ा-असरेंदा मार्ग पर 28 मार्च को तिसंधा गांव के मोड़ पर सुखराम के खेत में 45 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ था। पूर्व प्रधान छविनाथ की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। लखनऊ के कैसबाग थाना क्षेत्र के मकबूलगंज निवासी मयंक तिवारी ने सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की पहचान अपने बड़े भाई अधिवक्ता नितिन तिवारी के रूप में की।