फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर कार का टायर फटा, भाई-बहन की मौत

विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में मृत अजय की फाइल फोटो। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी लेन में पलट गई। हादसे में कार सवार भाई-बहन की मौत हो गई जबकि तीन साल की बच्ची और चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने लखनऊ ट्रॉमासेंटर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कल्याणी देवी निवासी रत्ना श्रीवास्तव (30) पत्नी दीपक श्रीवास्तव, 15 दिन पहले अपनी 3 साल की बेटी प्रभा के साथ, इकलौते भाई अजय श्रीवास्तव उर्फ रवि (28) पुत्र रामबाबू की गोदभराई में शामिल होने अपने मायके बांगरमऊ कस्बे के मोहल्ला पंजाबी टोला गई थीं। भाई अजय की 25 अप्रैल को होनी थी। रविवार को भाई अजय अपनी शादी के कार्ड छपवाने और मां बीना की दवा लेने के लिए अपने दोस्त की कार से लखनऊ जा रहा था। जानकारी होने पर रत्ना अपने भाई के साथ लखनऊ निवासी अपनी बड़ी बहन बबली पत्नी रत्नेश से मुलाकात करने के लिए जा रही थीं। साथ में चचेरा भाई प्रखर श्रीवास्तव उर्फ अंशू (18) पुत्र श्याम बाबू भी साथ जा रहा था।
रविवार देर शाम बांगरमऊ टोल बैरियर से चढ़कर लखनऊ की ओर जा रहे थे। तभी हरदोई जिले के कासिमपुर थानाक्षेत्र के जाहिदपुर गांव के पास टायर फटने से तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी लेन में पलट गई। हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर रूप घायल हो गए। पेट्रोलिंग वैन की सूचना पर पहुंची यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने सभी घायलों को एंबुलेंस से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने रत्ना व उसके भाई अजय को मृत घोषित कर दिया। मृतका की बेटी व चचेरे भाई का इलाज चल रहा है। बांगरमऊ एसओ श्याम कुमार पाल ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। परिवार के लोग लखनऊ गए हैं।
विज्ञापन

होली के त्योहार से पहले हुए हादसे में भाई-बहन की मौत से दो परिवारों में मातम पसर गया। मृतकों में अजय विद्युत विभाग में संविदा कर्मी था। उसकी कन्नौज जिले के तिरवा में शादी तय है। 15 दिन पहले गोद भराई हुई थी और 25 अप्रैल को शादी होनी थी। घर में रंगाई-पुताई चल रही है। अजय के बड़े बहनोई रत्नेश लखनऊ के एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करते हैं। उन्हीं को अजय अपने तिलक व शादी कार्ड छपने के लिए देना था।
हादसे में मृत रत्ना शहर के मोहल्ला कल्याणीदेवी की रहने वाली थी। उसके पति दीपक शिक्षक हैं। वह कानपुर में कोचिंग करते हैं। परिजनों ने बताया कि दीपक रोज कानपुर आते-जाते हैं। रत्ना की तीन साल की बेटी की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें