फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: भाजपा सांसद साक्षी महाराज का सपा अध्यक्ष पर हमला- अखिलेश करें श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण की घोषणा

Wed, 05 Jan 2022 11:27 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव

सार

सांसद साक्षी सिकंदरपुर सरोसी ब्लाक के जंगेनगर चौराहा पर अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू कराने के साथ काशी विश्वनाथ कॉरिडोर तैयार कराया जा चुका है।
विज्ञापन
साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपनी पार्टी की ओर से मथुरा में श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनवाने की सार्वजनिक घोषणा कर देनी चाहिए, नहीं तो अपने दावे के अनुसार अगले कार्यकाल में योगी और केशव मौर्य भव्य मंदिर बनवा देंगे। यह बात सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने जंगेनगर चौराहा पर हुए कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में विधायक पंकज गुप्ता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


सांसद साक्षी सिकंदरपुर सरोसी ब्लाक के जंगेनगर चौराहा पर अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू कराने के साथ काशी विश्वनाथ कॉरिडोर तैयार कराया जा चुका है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 व 35 ए को हटाई जा चुकी है। भाजपा समाजसेवा के साथ धर्म रक्षा का काम भी कर रही है।

सांसद ने पूर्ववर्ती विपक्षी सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले सत्ता संभालने वाले दल के नेताओं की सूची के आधार पर भर्तियां होती थीं। कार्यक्रम में सपा व बसपा के लगभग सौ कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें