फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: किशोरी से दुष्कर्म का तीन माह बाद गांव के युवक ने वीडियो किया वायरल, 3 पर रिपोर्ट

Fri, 17 Sep 2021 12:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में 3 माह पूर्व हरदोई निवासी युवक ने अपनी ममेरी बहन की मदद से उसकी पड़ोस में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया। गांव के युवक ने दुष्कर्म का वीडियो बनाया और गुरुवार को वायरल कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर युवती उसके फुफेरे भाई व वीडियो बनाने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के घर 3 माह पहले हरदोई के बिलग्राम थाना के अलीगंज गांव निवासी फुफेरा भाई पिंटू पहुंचा था।

पिंटू के इशारे पर युवती पड़ोस में रहने वाली सहेली को बहाने से खेत ले गई। पीछे से पिंटू गांव के एक अन्य युवक के साथ पहुंच गया। सुनसान जगह देख पिंटू ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर युवती ने मुंह दबा दिया। आरोपी के दोस्त ने दुष्कर्म का वीडियो बनाया।
विज्ञापन


किशोरी ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी पर लोकलाज के डर से पुलिस के पास नहीं गए। गुरुवार को वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और मुख्य आरोपी पिंटू उसके दोस्त व किशोरी को ल् जाने वाली युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें