फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: भाजपा से 38 कार्यकर्ता छह साल के लिए निष्कासित, दूसरों का कर रहे थे प्रचार

Thu, 22 Apr 2021 01:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
भाजपा (सांकेतिक चित्र) - फोटो : social media
विज्ञापन
उन्नाव में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए घोषित प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार न करके स्वयं अथवा स्वजनों को चुनाव लड़वाना भाजपा कार्यकर्ताओं को महंगा पड़ गया। ऐसे 38 कार्यकर्ताओं को भाजपा ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। 
विज्ञापन


जिले के 38 भाजपाइयों को अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। निष्कासित भाजपाइयों में मंडल में  विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष, पूर्व महामंत्री व जिलाध्यक्ष आदि शामिल हैं। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र ने इस बात की जानकारी जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत को दी है। 

पक्ष में वोट न डालने पर धमकी देने का आरोप
बीघापुर के दांदामऊ निवासी घनश्याम गुप्ता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर गांव के एक व्यक्ति पर आरोप लगाया कि बुधवार को उनके घर पर आकर ग्राम प्रधान के चुनाव में उनके पक्ष में वोट न डालने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि फोन पर भी वह धमकी दे चुका है, जिसका ऑडियो भी उसके पास सुरक्षित है। उसने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक सतीश गौतम ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें