फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डंपर-ट्रक भिड़े, दोनों जले, तीन लोग घायल

विज्ञापन
फोटो-15- दोनों वाहनों में टक्कर के बाद जलते ट्रक और डंपर। संवाद
विज्ञापन
सफीपुर। चकलवंशी-संडीला मार्ग पर अजमतनगर गांव के पास शनिवार सुबह कोल्डड्रिंक लदे ट्रक और मौरंग लदे डंपर की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों में आग लग गई और उनके चालक व क्लीनर घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी।
विज्ञापन

बाराबंकी जिले के थाना देवाक्षेत्र के गांव जहांगीराबाद निवासी डंपर चालक रविकांत (30) और क्लीनर देवा कस्बे के ही मोहल्ला कचरान निवासी अमित यादव ने बताया कि वह उरई से मौरंग लेकर शुक्रवार रात बाराबंकी जा रहे थे। चकलवंशी-संडीला मार्ग पर अजमतनगर गांव के पास सुबह करीब तीन बजे सामने से आ रहे कोल्डड्रिंक लदे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद दोनों वाहनों सड़क किनारे खंती में चले गए और उनमें तेज धमाके के बाद आग लग गई। आवाज सुन आसपास रहने वाले लोग पहुंचे और दोनों वाहनों में फंसे चालक और क्लीनर को निकालने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस और दमकल टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया । हादसे में डंपर चालक व क्लीनर और हरदोई जिले के मोबिनाबाद चौराहा निवासी ट्रक चालक अदनान (35) को चोटें आईं। अदनान ने बताया कि वह कोल्डड्रिंक लेकर कोंच जा रहा था। घायल रविकांत और अमित यादव को सफीपुर सीएचसी व अदनान को मियागंज स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक चालक को झपकी आने से हादसा होने की बात सामने आई है। घायलों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें