फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर दिवस पर दुनिया के मजदूर एक हो का लगा नारा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। मजदूर दिवस पर कलक्ट्रेट के निकट श्रमिकों ने सभा कर हक के लिए आवाज उठाई। कहा कि जब तक मजदूर एक नहीं होंगे, मांगें पूरी नहीं हो सकतीं। सभा में प्रदेश सरकार पर नाइंसाफी करने का भी आरोप लगाया। 20 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया गया।
विज्ञापन

ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) के बैनर चले श्रमिकों की सभा में आंदोलनों में शहीद हुए श्रमिकों को याद किया गया। प्रांतीय उपाध्यक्ष कामरेड बलवंत सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा मजदूर वर्ग की सामाजिक सुरक्षा में कटौती की जा रही है। शिक्षक विधायक के प्रतिनिधि व शिक्षक नेता कमलेशनाथ अवस्थी ने कहा कि श्रमिकों को मांगों के लिए संघर्ष करना होगा। सभी ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र प्रशासनिक अधिकारी रजनीश श्रीवास्तव को दिया। इस मौके पर कामरेड अखिलेश तिवारी, संजय कुमार जायसवाल, भवन निर्माण श्रमिक नेता अनिल कुमार शर्मा, अफजल अहमद, रामेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रमुख मांगें
- सभी श्रमिकों का वेतन 18000 हजार किया जाए।
- औद्योगिक श्रमिकों की सुविधा के लिए अस्पताल का निर्माण हो।
- कारखानों में फार्म 12 के तहत श्रमिक कानून का पालन कराया जाए।
- कोरोना काल में निकाले गए श्रमिकों की बहाली हो।
- नगर पालिका के आउटसोंर्सिंग सफाई कर्मियों का तत्काल भुगतान करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें