फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंगल में दबकर ट्रक चालक की मौत

Tue, 09 Aug 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मगरवारा स्थित गोकुलबाबा चौराहा पर सोमवार सुबह हादसे से मार्ग पर अफरातफरी मच गई। कानपुर से उन्नाव जा रहे टेंपो को बचाने में चालक के इमरजेंसी ब्रेक लगाते ही ट्रक पर लदे एंगल सड़क पर जा गिरे। एंगल की चपेट में आकर ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक दो हिस्सों में बंट गया। बीच सड़क बिखरे पड़े एंगल से जाम की स्थित बन गई। पुलिस ने एंगल के बीच फंसे चालक को निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरोें ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे एक ट्रक कानपुर से लोहे के एंगल लादकर जा रहा था। मगरवारा स्थित गोकुल बाबा मंदिर गेट के सामने उन्नाव से सवारियां लेकर कानपुर जा रहे टेंपो चालक ने ओरवरटेक करने की कोशिश की। दूसरी तरफ से ट्रक आ रहा था। टेंपो को सामने देख इटावा के गठिया दीक्षितन खेड़ा निवासी ट्रक चालक प्रदीप पुत्र शिवराम ने अचानक इमरजेंसी ब्रेेक लगाई और ट्रक को सड़क के बाई ओर कच्चे रास्ते की ओर मोड़ दिया। चालक के अचानक ब्रेक लेने पर अनियंत्रित हुए ट्रक पर एंगल चेसिस तोड़ते हुए सड़क पर बिखर गए। तेज झटका लगने से चालक सीट से बाहर गिर पड़ा। एंगल की चपेट में आकर ट्रक चालक प्रदीप की मौत हो गई। उधर, देर शाम तक क्लीनर का पता नहीं चला। पुलिस के अनुसार ट्रक चालक प्रदीप कानपुर के भरुवा सुमेरपुर से एंगल लादकर मगरवारा स्थित एक फैक्ट्री जा रहा था।

चालक की सूझबूझ से बचीं कई जानें
सावन का सोमवार होने से सुबह दर्शनार्थी गोकुल बाबा मंदिर जा रहे थे। दर्शन करने के बाद दर्शनार्थी घर जाने के लिए चौराहे के दोनों ओर खड़े होकर वाहनों का इंतजार कर रहे थे। टेंपो में बैठी सवारियों के साथ सड़क पर खड़े लोगों की जान बचाने के लिए चालक ने खुद की जान दांव पर लगा दी। वह सड़क के बाईं ओर स्टेयरिंग न काटता तो हादसे का रूप बड़ा हो सकता था।
विज्ञापन



टेंपो से टकराई बाइक, मां की मौत
अजगैन के पास हादसा, बेटे की हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
अजगैन (उन्नाव) सड़क पर सवारियां भरने के दौरान टेंपो में एक बाइक पीछे से जा भिड़ी। जबरदस्त टक्कर लगने से बाइक सवार मां-बेटे उछलकर खंती में जा गिरे। सिर में गंभीर चोट आने से महिला की मौत हो गई। बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के वक्त बाइक चला रहा युवक हेलमेट नहीं पहने था। हादसे के बाद चालक टेंपो समेत फरार हो गया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
अजगैन थाना क्षेत्र के छेदनीखेड़ा गांव निवासी सरदार की पत्नी छेदाना सोमवार सुबह बेटे सरवन के साथ किसी काम से शहर जाने को निकली। बाइक पर मां को बैठाकर सरवन अभी अजगैन पहुंचा था कि सवारियां भरने के लिए सड़क पर खड़ी टेंपो से टकरा गया। तेज टक्कर लगने से मां-बेटे खंती में जा गिरे। हादसे के बाद घायलों को सीएचसी नवाबगंज ले जाया गया। जहां सिर में गंभीर चोट आने से छेदाना की मौत हो गई। बेटे सरवन की हालत गंभीर है। लोगों की माने तो टेंपो चालकों की अराजकता से हादसे की यह तीसरी घटना है। एसओ मनोज सिंह ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
इंसेट
बाइक की टक्कर से महिला घायल
औरास थाना क्षेत्र के मवई धमियांना गांव निवासी मोतीलाल की पत्नी कमला (40) सोमवार सुबह मार्निंगवाक पर निकलीं थी। गांव के बाहर तेज गति से आ रहे बाइक सवार मनोज ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। किमला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घायल कमला को परिजनों ने सीएचसी औरास में भर्ती कराया। जहां से उसे ट्रामासेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें