फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कंटेनर नहर में उतरा, 12 गोवंश की मौत

विज्ञापन
मौरावां-गुरुबक्सगंज मार्ग पर नहर में गए ट्रक को क्रेन की मदद निकलवाती पुलिस। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
मौरावां। मौरावां गुरुबक्सगंज मार्ग पर तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर नहर में उतर गया। हादसे के बाद चालक-क्लीनर भाग निकले। कंटेनर 31 गोवंश मिले। इनमें 12 की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने कंटनेर नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ककरारी गांव के पास शुक्रवार दोपहर रायबरेली की ओर जा रहा कंटेनर अनियंत्रित होकर पुलिया में टकराकर नहर में चला गया। हादसे के बाद चालक व परिचालक भाग निकले। ग्रामीण पहुंचे तो मवेशियों की आवाज सुनाई दी। पुलिस ने कंटेनर खुलवाया तो उसमें क्षमता से कई गुना अधिक गोवंश लदे मिले।
ट्रक से कुल 31 गोवंश उतारे गए। इनमें 12 की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने क्रेन की मदद से कंटेनर को निकलवाकर यातायात सामान्य कराया। मृत गोवंशों का पोस्टमार्टम करने के बाद गड्ढा खोदकर दफन कराया। अन्य मवेशियों को दरेहटा गांव स्थित अस्थायी गोशाला भिजवाया। सीओ रमेशचंद्र प्रलयंकर ने बताया कि ट्रक नंबर के आधार पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें