फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार पलटी, एक की मौत, पांच घायल

Wed, 20 Jul 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के मगरवारा गांव निवासी राघवेंद्र उर्फ लोली (26) पुत्र स्व. बसंत सिंह सोमवार रात गांव के साथी संजय पांडेय, मिथुन सिंह, सुमित व बउवा के साथ कार से पड़ोस में रहने वाले सागर यादव के बीमार नाती को देखने जिला अस्पताल पहुंचे। सागर के नाती को देखकर रात 12 बजे करीब सभी कार से घर को लौटे। कार राघवेंद्र चला रहा था।
विज्ञापन


अकरमपुर कोल्ड स्टोरेज के पास सड़क पार कर रहे मवेशी को बचाने में राघवेंद्र ने नियंत्रण खो दिया। जिससे कार सड़क पर ही पलट गई। हादसे में राघवेंद्र की मौके पर मौत हो गई। कार में बैठे अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलोें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने संजय मिथुन और सुमित की हालत गंभीर देख उन्हें कानपुर हैलट रेफर कर दिया।

मृतक छह भाइयों में चौथे नंबर का था। उसकी मौत की सूूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिसे पुलिस ने सड़क से हटाकर मगरवारा चौकी में खड़ा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें