फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा की मौत

विज्ञापन
बांगरमऊ में घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त बाइक को देखते लोग। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बांगरमऊ(उन्नाव)। कोतवाली क्षेत्र के कल्याणी नदी मोड़ पर बिल्हौर की ओर से आ रहे एक कंटेनर ने सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बाइक चालक चाचा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर पीछे बैठा उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी से इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां गंभीर हालत देख डॉक्टर ने हैलट कानपुर रेफर कर दिया। हैलट में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कानपुर बिल्हौर के मोहल्ला चंद्रशेखर आजाद नगर निवासी अजमल उर्फ लालू (30) पुत्र अमानुल्लाह भतीजे शादाब (28) पुत्र इश्तियाक की दुकान के लिए पान खरीदवाने बांगरमऊ नगर आया था। बांगरमऊ से पान खरीद कर जैसे ही कल्याणी नदी पारकर मोड़ पर पहुंचे, तभी बिल्हौर की ओर से आ रहे तेज गति कंटेनर ने उनकी बाइक में सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी। घटना में बाइक चला रहे अजमल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठा उसका भतीजा शादाब गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर पाकर पहुंचे कोतवाली प्रभारी भावनाथ चौधरी ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। चालक मौके से भाग निकला। कंटेनर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। मृतक हेलमेट लगाए था।
इंसेट-1
दो माह पहले हुई थी शादी
मृतक अजमल उर्फ लालू की 2 माह पूर्व बांदा निवासी बुशरा बेगम के साथ शादी हुई थी। अजमल लालबंगला कानपुर में एक कंपनी में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें