फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा व भतीजे का शव गांव पहुंचने पर कोहराम

विज्ञापन
रामू की मौत पर बिलखती पत्नी सताना व अन्य परिजन। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिछिया। चाचा और भतीजे का शव गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया। उन्नाव-पुरवा मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से शुक्रवार की रात दोनों की मौत हो गई थी। गमगीन माहौल में दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

गांव तौरा मजरे नौगवां निवासी किसान राजेश (40) पुत्र घंटोली शुक्रवार शाम गांव के ही रिश्ते के भतीजे रामू (35) पुत्र गुरुप्रसाद के साथ बाइक से बिछिया गया था। रात 8 बजे घर लौटते समय इंटर कालेज के पास लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्राली में बाइक टकरा गई थी। हादसे में राजेश व उसके भतीजे रामू की मौके पर मौत हो गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव गांव पहुंचे। राजेश की पत्नी नीलम व रामू की पत्नी सताना शव देख बेहाल हो गईं। बच्चे भी मां से लिपटकर रोने लगे। चाचा-भतीजे की मौत से ग्रामीणों की भी आंखें नम हो गई। रामू की मौत से उसकी चार बेटियों की परवरिश की चिंता परिजनों को सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें