फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताऊ व चचेरे भाई की हत्या कर किशोर ने खुद को गोली से उड़ाया

Wed, 10 Aug 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
मृतक प्रवीण की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के भड़सर नौसहरा की ग्राम प्रधान प्रियंका सिंह के पिता रमेश सिंह दो अन्य भाइयों रामेंद्र व नरेंद्र के साथ सम्मिलित परिवार में रहते थे। तीनों भाइयों ने ननिहाल से मिली करीब 60 बीघे जमीन में 33 बीघा जमीन बेंच दी। जमीन ब्रिकी का मिला 1.25 करोड़ रुपया तीनों ने ज्वाइंट खाते में जमा किया।
विज्ञापन


तीनों भाइयों में बड़ा होने से घर में रमेश सिंह की मर्जी के बगैर कोई भी जमा रुपये को छूता नहीं था। दूसरे नंबर के भाई रावेंद्र को भी ससुराल की संपत्ति मिली थी। उसकी पत्नी लल्ली सिंह अपने बेटे शैलेंद्र उर्फ गोलू, अंकित व सौरभ को साथ मायके में रहती थी। लल्ली का सबसे छोटा बेटा गोलू (15) शहर के मोहल्ला पूरन नगर स्थित एक इंटर कालेज में ग्यारहवीं का छात्र था। उसे अपने ताऊ रमेश सिंह की मनमर्जी रास नहीं आती थी।

घर में पैसा होने के बाद भी वह खुद को एक-एक रुपये के लिए मोहताज महसूस करता था। बताया जाता है कि माहभर पहले वह ननिहाल से अपने गांव भड़सर  नौसहरा आया। यहां रमेश से फीस के पैसा मांगे। रमेश सिंह ने इनकार कर दिया तो दोबारा ननिहाल नहीं गया। वह अपना हिस्सा मांगने लगा। रविवार रात संपत्ति को लेकर गोलू और उसके ताऊ रमेश सिंह से जमकर कहासुनी हुई।
विज्ञापन


रमेश और उसके इकलौते बेटे प्रवीण (30) ने उसे  पीट दिया। इससे गुस्साए गोलू ने ताऊ और चचेरे भाई प्रवीण की हत्या की योजना बना डाली। वह कहीं से तमंचा और कारतूस ले आया। सोमवार रात खाना खाने के बाद परिवार को लोग सोने चले गए। परिजनों की मानें तो रमेश घर के बरामदे में चारपाई पर व उसका बेटा प्रवीण पीछे के कमरे में सोया था। तड़के चार बजे करीब गोलू ने प्रवीण के कमरे में जाकर उसे गोली मार दी।

इसके बाद ताऊ रमेश का तकिए से मुंह दबाकर उन्हें भी गोली मार दी। गोली की आवाज सुन परिवार के लोग जाग गए। रमेश के छोटे भाई नरेंद्र की पत्नी सम्मी उठकर कमरे से बाहर आई और शोर मचाया तो गोलू ने उस पर भी फायर झोंक दिया। कारतूस मिस होने से वह बच गई। तब तक नरेंद्र भी आ गया। यह देख गोलू ने खुद के कान के नीचे तमंचा सटाकर गोली मार ली।

पिता रमेश व भाई प्रवीण का खून से लथपथ शव देख ग्राम प्रधान प्रियंका सिंह ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष बृजमोहन फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद कई थानों की फोर्स के साथ एसपी नेहा पांडेय भी पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लखनऊ व जिले की फांरेसिक टीम भी जांच करने के लिए गांव पहुंची। एतिहात के तौर पर पूरे दिन गांव में पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें