फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों का कत्ल

Tue, 23 Dec 2014 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज थानाक्षेत्र में दो युवकों की हत्या कर दी गई। हत्यारे सड़क किनारे झाड़ी में शव फेंक गए। सूचना पर एएसपी ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस को शक है कि मरने वाले ट्रक या किसी अन्य वाहन के चालक और क्लीनर हो सकते हैं। किसी अन्य स्थान पर वाहन और उसमें लदा कीमती माल लूटने के लिए दोनों की हत्या करने के बाद शव यहां फेंक दिए गए।
विज्ञापन


लखनऊ-कन्नौज मार्ग पर हसनगंज थानाक्षेत्र में सोमवार सुबह थाने से करीब पांच सौ मीटर दूर एक ढाबे के पास दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। देखते ही देखते लोगों का मजमा लग गया। सूचना मिलते ही हसनगंज थानाध्यक्ष प्रदीप यादव मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी।

इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक रामकिशुन यादव और सीओ भी मौके पर पहुंचे। पुुलिस काफी देर तक तफ्तीश करती रही और मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली। मृतकों के शरीर पर नजर आ रहे चोटों के निशान और मुंह से निकला खून बता रहा है कि दोनों की जमकर पिटाई करने के बाद गला घोंट दिया गया।
विज्ञापन


एक की उम्र करीब 40 वर्ष है। वह नीले रंग का जैकेट और इसी रंग की पैंट पहने था। शर्ट पर कटारिया लिखा हुआ है। उसके चेहरे पर चोट और गला दबाने के निशान हैं। पुलिस इसके वाहन चालक होने का अनुमान लगा रही है। दूसरे की उम्र करीब 35 वर्ष है।

वह नीले रंग का लोवर और खाकी रंग का स्वेटर पहने था। पुलिस ने ढाबा संचालक शिवबक्श सिंह की तहरीर पर अज्ञात शव बरामद होने का मुकदमा दर्ज किया है। अपर पुलिस अधीक्षक रामकिशुन यादव ने बताया कि मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें