फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बच्चे बने कोल्ड डायरिया के शिकार

Tue, 23 Dec 2014 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
शीत लहर के कहर के बीच बच्चे कोल्ड डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। हालत यह है कि अकेले सोमवार को कोल्ड डायरिया की चपेट में आने से पांच बच्चों को भर्ती कराया गया। सर्दी के तेवर तीखे होने की वजह से अस्पतालों में डायरिया के रोगी लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


पीएचसी-सीएचसी से लेकर जिला अस्पताल तक में रोगियों की भीड़ बढ़ रही है। सोमवार को डायरिया से पीड़ित सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें पांच बच्चे थे।

चलगंज निवासी सुबोध ने अपने छह माह के बेटे बादल, हिंदूखेड़ा निवासी नीरज ने एक साल के बेटे पिंकू, अब्बासपुर गांव निवासी प्रकाश ने नौ माह की बेटी प्रिया, माखी के सथरा गांव निवासी राजू ने अपनी दो जुड़वा बेटियों कामिनी और दमयंती को जिला अस्पताल में  भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें