फतेहपुर चौरासी। थाना क्षेत्र के गांव शिवपुरी में मंगलवार सुबह दीवार गिरने से मलबे में दबकर दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। गंभीर हालत में एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
शिवपुरी गांव निवासी रामकिशोर (40 ) मंगलवार सुबह घर के बाहर गाय बांधने जा रहे थे। उसी दौरान पड़ोसी तेजपाल (26) की मिट्टी की दीवार अचानक गिर गई। मलबे में दबकर दोनों घायल हो गए। परिजन एंबुलेंस से दोनों को बांगरमऊ सीएचसी ले गए। वहां से रामकिशोर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। (संवाद)