फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पुरवा मोड़ पर ट्रक चालकों से उगाही के दो वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर पुरवा डायवर्जन स्थल पर यातायात संचालन के लिए तैनात पुलिस कर्मियों की वाहन चालकों से उगाही के दो वीडियो वायरल हुए हैं। एसपी ने सीओ सिटी को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि लखनऊ-कानपुर के बीच एलिवेटेड एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे निर्माणाधीन हैं। इससे भारी वाहनों के हाईवे से सीधे लखनऊ जाने पर अक्तूबर महीने से रोक लगी है। भारी वाहनों का डायवर्जन यहां यातायात संचालन में तैनात पुलिस कर्मियों के लिए कमाई का जरिया बन गया है। वाहनों को दही चौकी से उन्नाव-पुरवा मार्ग से होते हुए मौरावां-मोहनलालगंज होते हुए लखनऊ भेजा जा रहा है। भारी वाहन चालकों से उगाही कर उन्हें सीधे लखनऊ जाने की छूट दे देते हैं।
उगाही करते हुए वीडियो अक्सर वायरल हो रहे हैं। अधिकारी भी जांच करने की बात कहकर मामले को टाल देते हैं। इस तिराहे पर दोनों तरफ सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं, लेकिन अभी तक इन्हें पुलिस कंट्रोलरूम से नहीं जोड़ा गया है। बुधवार को यातायात व्यवस्था में तैनात एक दरोगा और सिपाहियों के दो वीडियो वायरल हुए हैं। इसमें पुलिस कर्मी वाहन चालकों से रुपये लेते दिख रहे हैं। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने सीओ सिटी सोनम सिंह को जांच सौंपी है। सीओ ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें