फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पिकअप चालक समेत दो ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 07 Jul 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज/बांगरमऊ। अलग-अलग क्षेत्रों में पिकअप चालक समेत दो ने फंदा लगाकर जान दे दी। सोहराऊ में पिकअप चालक के आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका, जबकि बांगरमऊ में पत्नी से विवाद के बाद युवक के फंदा लगाने की चर्चा है।
विज्ञापन

युवक की एक साल पहले हुई थी शादी
सोहरामऊ थाना क्षेत्र के दतौली गांव निवासी कमलेश यादव (30) ने रविवार रात आठ बजे घर के अंदर पंखे में रस्सी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर में पत्नी पूनम खाना बना रही थी और मां इकबालदेई घर के बाहर जानवरों को चारा खिला रही थी।
पत्नी कमरे में गई तो कमलेश को फंदे से लटका देख चीख पड़ी। इसके बाद परिजन भी पहुंच गए और फंदे से उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक एक वेयरहाउस की पिकअप चलाता था। एक साल पहले शादी हुई थी। चार भाइयों मिथलेश, विमलेश व अखिलेश से दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन

बड़े भाई मिथलेश की पहले ही सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। सोहरामऊ थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या की वजह पता नहीं चल पाई है। परिजन तहरीर देंगे तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना-2
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या
बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव खारपुरवा निवासी रिंकू (28) ने रविवार रात अपने घर के कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है।
ग्रामीणों में चर्चा है कि रिंकू का पत्नी के साथ कुछ विवाद चल रहा था। इससे ही उसने तनाव में आकर आत्मघाती कदम उठाया। घटना के बाद से मृतक की पत्नी व बच्ची रोकर बेहाल रहीं। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें