फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: चुनावी खुन्नस में विधायक के सामने भिड़े दो पक्ष

Mon, 27 Nov 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी खुन्नस में विधायक के सामने भिड़े दो पक्ष
विज्ञापन

प्रधान के पति सहित तीन का शांतिभंग में चालान

संवाद न्यूज एजेंसी

सफीपुर। प्रधान के पति और दूसरे पक्ष के बीच वर्चस्व की लड़ाई में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और लौट गई। उसके बाद भी दोनों पक्ष विधायक के जनता दरबार में पहुंच गए और विवाद करने लगे। पुलिस ने तीन का शांतिभंग में चालान कर दिया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव नरहरपुर निवासी अतुल अग्निहोत्री और प्रधान अंशिता के पति शिवम त्रिपाठी के बीच पंचायत चुनाव से खुन्नस चल रही है। इसे लेकर आए दिन विवाद होता रहता है। रविवार को भी दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी और मौखिक समझौता करा दिया।
विज्ञापन

पुलिस के जाने के बाद दोनों पक्ष विधायक बंबालाल दिवाकर के जनता दरबार में पहुंचे और बातचीत शुरू होते ही विवाद शुरू हो गया। जनता दरबार में मौजूद कोतवाल ने एक पक्ष से अतुल अग्निहोत्री, दूसरे पक्ष से प्रधान के पति शुभम त्रिपाठी और उनके चाचा श्रवण कुमार को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया। कोतवाल श्याम नारायण सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तीन का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन



दंपती ने बेटे के साथ मिलकर दिव्यांग को पीटा

बांगरमऊ। गंजमुरादाबाद के मोहल्ला चमरौधा निवासी केतकी की ओर से कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा गया है कि दिव्यांग पुत्र अमर सिंह घर के बगल में ही किराना की दुकान किए है। शुक्रवार शाम पड़ोसी रामबिलास बीड़ी के बंडल में निकली इनाम की पर्ची लेकर दुकान आए। बेटे ने आधी पर्ची लेने से मना कर दिया। इससे नाराज आरोपी की पत्नी सरिता, बेटा साहिल भी आ गया। तीनों ने बेटे की लात-घूसों से पिटाई कर दी। कोतवाल ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें