फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मातृ शक्ति के सम्मान से 44 महिलाएं सम्मानित

Mon, 27 Nov 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-18 व 19
विज्ञापन


-एक निजी संस्था ने आयोजित किया कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। बदलते भारत की नई उड़ान फाउंडेशन परिवार की ओर से निराला प्रेक्षागृह में नारी सशक्तिकरण के अंतर्गत मातृ शक्ति का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा काम करने वाली 44 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
शुभारंभ डॉ. रश्मि दीक्षित ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विशिष्ट अतिथि इसरो वैज्ञानिक की मां प्रतिमा मिश्रा व भाभा परमाणु वैज्ञानिक की मां शशि कला शुक्ला पहुंची। इन्होंने कहा कि आज प्रत्येक क्षेत्र में नारियों ने अपनी काबिलियत से प्रत्येक क्षेत्र में ध्वज फहराते हुए राष्ट्र, प्रदेश व अपने माता-पिता और गुरुजनों का मान बढ़ाया है। नारियों ने आकाश मंडल, सागर की गहराइयों, शिक्षा क्षेत्र, समाज सेवा आदि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें किया गया सम्मानित
शालिनी गुप्ता, प्रियंका मिश्रा, रुचि मौर्य, कीर्ति शर्मा, पूर्णिमा श्रीवास्तव, तनु अवस्थी, अंतिमा सिंह, रेनू तिवारी, नीलम मिश्रा, डॉ. आस्था मिश्रा, ज्योति वर्मा, प्रियंका अवस्थी, रिंकू गुप्ता, सोनू सिंह, जया तिवारी, दीपा त्रिपाठी, नीतू सिंह सेंगर, प्रज्ञा त्रिवेदी, सविता सैनी, आरती शर्मा, अनीता विमल द्विवेदी, रीना पांडेय मिश्रा सहित 44 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता भी पहुंचे। मुख्य वक्ता डॉ. एके दीक्षित, भावार्थ मिश्रा, संस्था के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र पांडे, प्रदेश सचिव श्रीराम मौर्य, कोषाध्यक्ष रोशनी मौर्य व उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें