फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद को दो और लोहिया बसों का तोहफा

Mon, 25 May 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज डिपो के बेड़े में दो और लोहिया बसें शामिल हो गई हैं। ये बसें तहसील बांगरमऊ और हसनगंज रूट पर दौड़ेंगी। अब तक जनपद को 11 लोहिया बसें मिल चुकी हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कम किराये पर यात्रा कराने के लिए प्रदेश सरकार ने लोहिया बसों का संचालन शुरू किया है। इसी कड़ी में जनपद को दो और लोहिया बसें मिल गई हैं। जिले में अब लोहिया बसों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।

ये नई बसें हसनगंज और बांगरमऊ मार्ग पर दौड़ेंगी। लोहिया बसों का संचालन शुरू होने से आम यात्रियों को खासी राहत मिली है, क्योंकि लोहिया बसों का किराया अन्य बसों के किराए से 25 फीसदी कम है। काफी दिनों से हसनगंज और बांगरमऊ मार्ग पर लोहिया बसों को संचालित करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मांग पर रोडवेज विभाग ने दो नई बसों को इन मार्गों पर संचालित करने का निर्णय लिया है। अब यहां के ग्रामीणों को जिला मुख्यालय पहुंचने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। रोडवेज के एआरएम आरवी विश्वकर्मा ने बताया कि उन्नाव डिपो को दो और लोहिया बसें मिली है। इन बसों का संचालन तहसील क्षेत्र बांगरमऊ व हसनगंज मार्ग पर किया जाएगा।

आय में भी हुई बढ़ोत्तरी
उन्नाव। रोडवेज डिपो को अब तक 11 लोहिया बसें मिल चुकी है। ये बसें पुरवा, मौरावां, शुक्लागंज, बीघापुर, पड़री मार्गों पर चलती है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो लोहिया बसों के आने से विभाग की आय में बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें