फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दो महीने बीते, मंजूरी के बाद भी नहीं हुई 110 सड़कों की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। वर्षों से खस्ताहाल शहर की 130 सड़कों की 15.20 करोड़ से मरम्मत के लिए दो महीने पहले मंजूरी मिल चुकी है। लेकिन अभी तक 20 सड़कों को छोड़कर बाकी पर काम तक शुरू नहीं हुआ। करीब एक लाख की आबादी परेशान है।
विज्ञापन

शहर के 32 वार्डों में 200 से अधिक छोटे-बड़े मार्ग जर्जर हालत में हैं। कुछ कई साल से बनने के इंतजार में हैं तो कुछ अमृत योजना के तहत पाइप लाइन डालने के कारण क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जनवरी 2024 को नगर पालिका ने खराब मार्गों का सर्वे कराया था। इसमें 200 से अधिक मार्ग खराब मिले थे। इसके बाद नगर पालिका बोर्ड की बैठक में मार्गों के निर्माण का प्रस्ताव पारित हुआ। पालिका ने बजट के आधार पर पहले सर्वाधिक खराब हो चुके 130 मार्गों के निर्माण के लिए टेंडर निकाले थे।
इनमें शहर के अनवार नगर सहित कुछ अन्य मार्गों के निर्माण की शुरुआत तो हुई लेकिन इसके बाद काम सुस्त हो गया। दो महीने बाद भी केवल 20 मार्ग ऐसे हैं जिनका कुछ काम हुआ है। हालांकि नगर पालिका के अधिकारी तेजी से काम पूरा कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


बोले जिम्मेदार
शहरवासियों को खराब रास्तों की समस्या से छुटकारा दिलाना प्राथमिकता में है। बड़े पैमाने पर सड़क, नाली, नाला व अन्य निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। जिनका काम शुरू नहीं हो पाया है, वह जून में शुरू करा दिए जाएंगे और बारिश से पहले-पहले निर्माण पूरा कराया जाएगा।
- श्वेता मिश्रा, अध्यक्ष नगर पालिका सदर

जिन मार्गों के निर्माण की स्वीकृति मिली थी उनका काम कराया जा रहा है। अमृत योजना के तहत जल निगम द्वारा डलवाई गईं भूमिगत पाइप लाइनों के कारण अभी अधिकांश पर काम शुरू नहीं हो सका है। जलापूर्ति टेस्टिंग के दौरान लीकेज और मरम्मत के लिए बार-बार खोदाई किए जाने से मार्ग निर्माण तेजी से नहीं हो पा रहा है। जल निगम को खोदी गईं सड़कों की मरम्मत कराने के लिए कहा गया है। इसके बाद नगर पालिका निर्माण कराएगा।
विज्ञापन

- उत्कर्ष कुमार, जेई नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें