फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर तहसील में एक बड़ी मंडी खोलने की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला प्रशासन ने सब्जी उत्पादक किसानों को राहत देते हुए प्रत्येक तहसील में एक बड़ी मंडी (स्थानीय बाजार) को खोलने की अनुमति दे दी है। इसमें सदर तहसील क्षेत्र में दो मंडियां खुलेंगी। जबकि अन्य तहसीलों में एक-एक बाजार खोलने को हरी झंडी मिली है। मंडी भोर 3 बजे से 6 बजे तक खुलेगी। प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद बाजारों में साफ-सफाई शुरू करा दी गई है। यह मंडी आम आदमी के लिए नहीं है।
विज्ञापन

जनपद में 26 हजार हेक्टेअर में सब्जी की खेती की गई है। इसमें बांगरमऊ, सफीपुर, बीघापुर व सदर तहसील क्षेत्र के कटरी में कद्दू, लौकी, तरोई, खीरा आदि की भारी पैमाने पर खेती की जा रही है। इधर, लॉकडाउन के चलते हरी सब्जियों को मंडी नहीं मिल पा रही थी। किसान परेशान थे। जिला प्रशासन ने शहर के साथ कानपुर, लखनऊ की मंडी तक उपज बेचने के लिए किसानों को पास भी जारी किए थे लेकिन इसका फायदा सब्जी उत्पादकों को नहीं मिल पा रहा था। मजबूरी में किसान माटी मोल हरी सब्जियों को मवेशियों को खिलाने को मजबूर हो गए थे। अब तहसील प्रशासन ने इस खबर का संज्ञान लेते हुए हर तहसील में एक बड़ी मंडी को खोलने की अनुमति दे दी है।
नगर मजिस्ट्रेट चंदन पटेल ने बताया कि पुलिस व मंडी के अधिकारियों के साथ बैठक में यह निर्णय लिया गया कि किसान नगरीय क्षेत्र की मंडी परिसरों के साथ तहसील की स्थानीय मंडियों में अपनी उपज लेकर जा सकेगा। वहां पर वह सीधे उपभोक्ताओं को सामान बेच सकेगा। हालांकि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए एसडीएम को निर्देशित किया गया है। एसडीएम मंडियों में राजस्व, पुलिस व मंडी के अधिकारियों की ड्यूटी लगाएंगे। मंडी सुबह 3 बजे से 6 बजे तक ही खुलेगी। उधर, मंडी खोलने के आदेश जारी होते ही परियर में मरौंदा रोड पर स्थित मंडी में लेखपाल रामनारायण पाल ने पहुंचकर साफ-सफाई शुरू कराई। ग्राम प्रधान पति रामसजीवन पाल ने कर्मियों को लेकर युद्धस्तर पर सफाई का काम शुरू कराया। लेखपाल ने बताया कि थोक व फुटकर सब्जी की दुकानें सोमवार से लगना शुरू हो जाएंगी। सभी दुकानों के बीच में तीन मीटर की दूरी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मंडियों को खोलने की मिली अनुमति
सदर तहसील-परियर व जमुका
बांगरमऊ-दसगवां
हसनगंज-नगर पंचायत औरास
सफीपुर-मेथीटीकुर
बीघापुर-ग्राम पाटन
पुरवा-ग्राम असोहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें