फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसी महिला समेत दो की मौत

Mon, 14 Mar 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उन्नाव
विज्ञापन
अाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव/औरास। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में खाना बनाते समय आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसी महिला व युवती की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकाओं के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


औरास थाना क्षेत्र के जमाल नगर निवासी मधु (30) पत्नी ओमशंकर गिरि शुक्रवार को गैस पर खाना बना रही थी। सिलेंडर लीक होने से अचानक आग लग गई।

मधु ने सिलेंडर में लगी आग बुझाने का प्रयास किया तो साड़ी लपटों की चपेट में आ गई और वह इससे गंभीर रूप से झुलस गई। चीख पुकार सुन पति ओमशंकर आग बुझाने लगा।

इससे वह भी झुलस गया। घर के अन्य परिजनों ने जैसे-तैसे आग बुझाई और मधु को जिला अस्पताल लाए। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। परिजनाें ने लखनऊ के सिविल अस्पताल में मधु को भर्ती कराया।
विज्ञापन


रविवार को इलाज के दौरान मधु ने दम तोड़ दिया। दूसरी घटना में मौरावां थाना क्षेत्र के बरवाकलां निवासी युवती नीलू देवी (21) पुत्री स्व. रामभरोसे 29 फरवरी को गैस पर खाना बना रही थी।

कुकर में तेल डालते समय अचानक आग की लपट उठी और नीलू के कपड़ों तक पहुंच गई थी। आग लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। चचेरे भाई रविशंकर ने नीलू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार देर रात उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें