फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में युवती समेत दो की मौत

Wed, 13 Jan 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उन्वाव
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर हुए हादसे में मोहल्ला पीडी नगर निवासी फार्मासिस्ट दिलीप वर्मा व उनकी बुजुर्ग मां घायल हो गई। जबकि बेटी की मौके पर मौत हो गई। दिलीप वर्मा स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट हैं और सफीपुर स्वास्थ्य केंद्र में तैनात हैं। मंगलवार की शाम को अपनी बेटी अनुश्री वर्मा (22) और मां चौबादेवी को बाइक में बैठाकर गांव अचलगंज थानाक्षेत्र के मैनहा गांव जा रहे थे।

 गदनखेड़ा चौराहा की ओर जा रहे तभी हाईवे की ओर जा रही बस बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गई। तेज टक्कर लगने से पीछे बैठी अनुश्री उछलकर सड़क पर गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



बीघापुर थानाक्षेत्र के अघौली गांव निवासी मोहनलाल (70) सोमवार देर शाम शौच के  लिए जा रहा था। गांव के बाहर बाइक की टक्कर से मोहनलाल घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे भतीजे लवकुश उसे लेकर घर पहुंचा जहां उसकी मौत हो गई। देर रात परिजनों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


उन्नाव-हरदोई मार्ग पर डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। सफीपुर कसबा निवासी मो. आसिफ (22) अपने पिता इसहाक और भाई मूसा के साथ बाइक से उन्नाव आया था। देर शाम वापस लौट रहा था तभी उन्नाव-हरदोई मार्ग पर भदनी गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद डीसीएम चालक व क्लीनर भाग निकले।
विज्ञापन


 पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। डीसीएम में जानवरों को दी जाने वाली दवा की बोतलें हैं। लोगों ने बताया कि बाजार में 400 रुपये में मिलने वाली इस दवा को डीसीएम चालक उसके साथी गांव में 200 रुपये में बेच रहे थे। माखी थानाध्यक्ष ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें