फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भोगला की टीम ने 16 ओवरों 154 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी हसनगंज की टीम निर्धारित 16 ओवर में 8 विकेट खोकर 136 रन ही बना सकी। चेयरमैन समरजीत यादव ने मैन आफ द मैच रियाज को व मैन आफ सीरीज का पुरस्कार दिया। पुरस्कार वितरण में विपिन, मनोज यादव, महेंद्र सिंह, राहुल, प्रभात सिंह, अशर्फी सिंह, खुर्शीद, वीरपाल सिंह मौजूद रहे।