फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित दो की मौत

विज्ञापन
मृतक सजीवन सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
नवाबगंज(उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर दो थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पुत्र सहित दो की मौत हो गई। जबकि साथ रहे तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक को सीएचसी व दो को जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख दोनों को कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली के गांव इटकुटी महिला प्रधान रानी सिंह के प्रतिनिधि व पुत्र सजीवन सिंह (40) देवरिया जिले के रिश्तेदार परमात्मा पटेल की पत्नी पूजा (35) व कानपुर सरसौल निवासी आलोक कुमार (40) के साथ कार से गुरुवार रात को मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल के दर्शन करने जा रहे थे। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शहर कोतवाली के नरी गांव के सामने कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की मौके पर मौत हो गई। कार में साथ रहे दोनों रिश्तेदार घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पीआरवी के सिपाही अपने गाड़ी से तीनों को जिला अस्पताल लाए। यहां ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को मृत घोषित कर दिया गया। घायल महिला व युवक की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर रेफर किया गया है। मृतक ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चार भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना की जानकारी पर ग्राम प्रधान मां रानी, पत्नी रेखा व व बच्चों में वैभव (12), खुशी (13) सहित अन्य परिजन रोकर बेहाल हैं।
वहीं दूसरी घटना लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर सोहरामऊ थानाक्षेत्र के हिनौरा मोड़ के निकट हुई। बंथरा थानाक्षेत्र के गांव ज्ञानपुर बरहा निवासी साथी ओमप्रकाश (25) पुत्र फूलचंद्र की ससुराल कुशेहरी निवासी बुधई के घर में है। दो दिन पहले वह ससुराल आया था। शुक्रवार सुबह कुशहरी गांव निवासी अपने साथी बबलू (22) पुत्र राजकुमार के साथ बाइक से वापस घर लौट रहा था। हिनौरा मोड़ के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बबलू की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि उसका साथी ओमप्रकाश घायल हो गया। स्थानीय लोग घायल को स्वास्थ्य केंद्र लाए। यहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी पर पहुंचे ग्राम प्रधान पति विनोद कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर पीएनसी कंपनी वालों का है। घटना के समय ट्रैक्टर हाईवे पर लगा कूड़ा उठाने जा रहा था। घटना के बाद से घर में कोहराम मच गया। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का है। वह अमृतसर में मजदूरी करता था। लॉकडाउन में घर आया था। एसओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। ट्रैक्टर को थाने में खड़ा करा लिया गया है।

मृतक बबलू का फाइल फोटो।- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें