फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, 20 किलो गांजा बरामद

विज्ञापन
सदर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में गाजा तस्कर।  - फोटो : सदर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में गाजा तस्कर।
विज्ञापन
उन्नाव। हाईवे पर हुसैननगर चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया, उनके पास से 20 किलो गांजा बरामद किया गया है। हालांकि, उनके दो साथी भाग निकले। तस्कर ज्यादातर ट्रेनों से सफर करते थे। गांजा ट्रॉली बैग में भरकर रखते थे। एसपी ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

सर्विलांस टीम के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि गांजा तस्कर रायबरेली की ओर से सफेद रंग की कार से लखनऊ की ओर जाने की फिराक में हैं। सदर कोतवाली पुलिस ने सर्विलांस टीम के साथ मंगलवार रात हुसैननगर चौराहे के पास वाहनों की चेकिंग शुरू की। सूचना पर कार नजर आते ही उसे रोकने का प्रयास किया तो तस्करों ने गाड़ी भगाने का प्रयास किया, दो तस्कर गाड़ी से उतरकर भागने में सफल हो गए, लेकिन दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कार में 20 किलो गांजा मिला है। पूछताछ में एक ने पुलिस को अपना नाम गुड्डू निवासी फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली के गांव पीरनपुर, हाल पता मोहल्ला तालिब सरांय और दूसरे ने अशोक कुमार निवासी शक्तिनगर कोतवाली गंगाघाट बताया। दोनों एक ट्रॉली बैग में गांजा भरे थे। भागे साथियों के नाम तालिब सरांय निवासी रिजवान खान और अल्ताफ बताया।
एसपी ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि वह उड़ीसा से सस्ती कीमत पर गांजा खरीदकर लाते हैं और यहां पांच से छह हजार रुपये में 10 ग्राम की पुड़िया बनाकर बेचते हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए यह तस्कर ज्यादातर ट्रेन से एसी कोच में रिजर्वेशन कराकर चलते थे। वह यात्री होने का दिखावा करते थे, ताकि पकड़े न जाएं। ट्रॉली ट्रैवलिंग बैग का प्रयोग करते थे। बताया कि जिस कार से गांजा बरामद किया गया है, उसे सीज कर दिया गया है। दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास पता लगाया जा रहा है और भागने में सफल रहे दोनों साथियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें