फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो दोस्तों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। मोहान-हरौनी मार्ग पर रविवार शाम वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। हेलमेट न लगा होने से उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं थीं। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

औरास थानाक्षेत्र रायपुर राई निवासी छोटू (20) पुत्र रामकुमार रावत अपने गांव के दोस्त दीपक (19) पुत्र खुशीलाल के साथ बाइक से हसनगंज के शाहपुरतोंदा गांव जाने के लिए निकला था। शाम लगभग 6 बजे हरौनी-मोहान मार्ग पर शेखुपुर गांव के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। तेज टक्कर लगने से दोनों दोस्त सिर के बल सड़क पर गिर गए। सिर में गंभीर चोट आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेब से मिले मोबाइल के जरिए परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन शव देख बेहाल हो गए। मृतक छोटू चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। मां रामरानी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मृतक दीपक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसका शव देख मां सुखदेई बेहाल हो गईं। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों युवक हेलमेट लगाए होते तो उनकी जान बच जाती।
विज्ञापन

मृतक छोटू व उसका दोस्त दीपक चंडीगढ़ में एक फैक्टरी में मजदूरी करते थे। कोराना के चलते दोनों 8 माह पहले घर लौट आए थे। दीपक गांव में ही अंडे की दुकान चलाने लगा। वहीं छोटू 3 माह पहले फिर से चंडीगढ़ चला गया। 9 दिन पहले 25 नवंबर को वह गांव आया था। दोनों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें